10 जनवरी 2012 - 20:30

ईरान व निकारागुआ के राष्ट्राध्यक्षों ने परस्पर संबंधों में विस्तार को विश्व शांति व सुरक्षा के हित में बताया है....

ईरान व निकारागुआ के राष्ट्राध्यक्षों ने परस्पर संबंधों में विस्तार को विश्व शांति व सुरक्षा के हित में बताया है।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद और डेनियल ओर्टेगा ने निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में अपनी भेंट के दौरान महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की और संसार में शांति, न्याय व सुरक्षा की स्थापना के परिप्रेक्ष्य में परस्पर सहयोग को विस्तृत करने पर बल दिया। दोनों नेताओं ने इसी प्रकार पूंजीवादी व्यवस्था तथा साम्राज्यवादियों की अत्याचारपूर्ण नीतियों के मुक़ाबले में विश्व के स्वाधीन एवं स्वतंत्र राष्ट्रों के बीच अधिक से अधिक एकता व एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने ईरान व निकारागुआ के संबंधों को सार्थक एवं लाभदायक बताते हुए कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति तथा निकारागुआ की क्रांति दोनों ही राष्ट्रों के हित में एक ही मार्ग पर अग्रसर हैं और दोनों राष्ट्रों के बीच अधिक से अधिक सहयोग होना चाहिए। इस भेंट में निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा ने भी अपने शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के कारण ईरान के राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया और कहा कि दोनों देश एक ही मोर्चे पर मौजूद हैं और विश्व में शांति की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना में इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रभावी एवं महत्वपूर्ण भूमिका है।

......

166